फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्री रामलीला कमेटी के चुनाव कराएंगे प्रशासक

Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री रामलीला कमेटी जगाधरी के चुनाव जल्द होने के आसार हैं। जिला रजिस्ट्रार फमर्स एंड सोसायटी यमुनानगर ने विनय पाल वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी (रिटायर्ड) हरियाणा को प्रशासक नियुक्त किया है।
श्री रामलीला कमेटी जगाधरी सैकड़ों वर्ष पुरानी संस्था है। मौजूदा प्रबंधक कमेटी 2018 में चुनाव के बाद बनी थी। इसके चुनाव 2021 में दोबारा होने थे, परंतु पिछले तीन साल में चुनाव नहीं कराए गए। इसे लेकर कमेटी के पूर्व पदाधिकारी संजय मित्तल ने जिला रजिस्ट्रार फमर्स एंड सोसायटी यमुनानगर के यहां याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

इसमें कई तरह के आरोप भी लगाए गए थे। याचिकाकर्ता का कहना था कि कमेटी हिसाब किताब में कई खामियां हैं। उनका आरोप था कि नए व पुराने सदस्यों की सूची में भी खामी है। याचिकाकर्ता संजय मित्तल का आरोप था कि सदस्यों को हटाने व नए लोगों को जोड़ने में नियम की पालना नहीं हुई है। उन्होंने इन आरोपों की जांच करने की रजिस्ट्रार से गुहार लगाई थी।
संजय मित्तल की याचिका पर रजिस्ट्रार ने विनय पाल वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी (रिटायर्ड) हरियाणा को प्रशासक नियुक्त किया है। रजिस्ट्रार ने यह नियुक्ति तीन माह के लिए की है। इस दौरान प्रशासक को कमेटी का कामकाज देखने व चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी होगी। इसकी रिपोर्ट रजिस्ट्रार को देनी होगी। वहीं कमेटी के पूर्व प्रधान गोपाल मित्तल का कहना है कि उन्होंने तो पहले ही चुनाव कराने को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में लिखित में दिया हुआ है। रजिस्ट्रार जब चाहे चुनाव करवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें