फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रशासन सतर्क, आपदा कंट्रोल रूम बनाया

Sat, 10 May 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। आपातकालीन सूचना के लिए जिला मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम नंबर 01732-237801 एवं डायल 112 पर सूचना दी जा सकेगी।
यह कंट्रोल रूम आपदा प्रबंधन के दौरान सभी प्रकार के कम्युनिकेशन का केंद्र होगा, जहां से संबंधित विभागों को निर्देश और सूचनाएं दी जाएंगी। प्रशासन की तरफ से शुक्रवार सुबह सायरन भी बजाया गया। सचिवालय में बजाए गए हॉर्न की आवाज सामने अनाज मंडी में भी सुनाई नहीं दी। प्रशासन ने सायरन बजाने के लिए जिला सचिवालय, इस्जेक, पेपर मिल व रेलवे स्टेशन को चिह्नित किया है। यहां लगे सायरन बजाकर अलर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार सभी पंचायतों में स्कूलों, गुरुद्वारों और धार्मिक स्थानों पर सायरन बजा कर लोगों को अलर्ट किया जाएगा। राहत और बचाव के लिए टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ एवं जिला पुलिस बल की विशेष टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्राशसन ने लोगों से अपील कर रहा है कि वह शांति बनाए रखें।
प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाह से बचें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम व नगरपालिका, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन प्लान को जल्द अपडेट करें। बैठक में एडीसी नवीन आहूजा, एएसपी सृष्टि गुप्ता, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, सीईओ जिला परिषद वीरेंद्र सिंह ढुल, छछरौली एसडीएम रोहित कुमार, रादौर एसडीएम नरेंद्र कुमार, सिटीएम पीयूष गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी, डीआईओ विनय गुलाटी, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
किसी अधिकारी का मोबाइल नहीं होगा बंद
डीसी पार्थ गुप्ता ने शुक्रवार को तैयारियों से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। अवकाश पर गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तुरंत प्रभाव से अवकाश रद्द किया जाता है। वह अपनी ड्यूटी ज्वाइन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकारी सूचनाओं पर ध्यान दें लोग : डीसी

पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय के सभागार में जिला की पीस कमेटी की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी सूचनाओं पर ध्यान दे, सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर ध्यान न दें, रेस्क्यू, रिलीफ और पुनर्वास में एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, सहयोग के लिए अपना नाम दे। अपने-अपने घरों में सुरक्षित स्थान देख लें, कोई कमरा या बेसमेंट चिन्हित करके रखें। लगातार तीन मिनट सायरन बजता है तो यह सामान्य स्थिति है। खिड़की, दरवाजे बंद रखें और परदों से ढक दें, हो सके तो शीशों पर काला पेज चिपका दें। उन्होंने कहा कि जब भी आप गाड़ी से सड़क पर जा रहे है तो कभी सायरन बजता है तो गाड़ी को लेफ्ट साइड में पार्क करें और खुले स्थान पर खड़े हो जाएं ताकि प्रशासन की तरफ से जो गाड़ियां लोगों को जागरूक करने के लिए चलाई गई है उनको रास्ता मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें