फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में सतर्क रहें कार्यकर्ता : कुलदीप

Sun, 12 Jul 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते पूर्व स्पीकर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं कांग्रेस के एसआईआर जिला प्रभारी कुलदीप शर्मा शनिवार को शहर के रामलीला भवन पहुंचे। बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलए-2 ने अपने बूथों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एसआईआर अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
पत्रकार वार्ता में कुलदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी, बीएलए-1 और जिलाध्यक्ष एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एसआईआर की आड़ में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं से गड़बड़ी करने का प्रयास कर सकती है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कुलदीप शर्मा ने कहा कि हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गैंगस्टरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन व्यापारियों से फिरौती मांगे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कारोबारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। बैठक में कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर और शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने भी बीएलए-2 से एसआईआर अभियान में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है तथा समाज को बांटने और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। बैठक में कैलाश सैनी, संदीप चौधरी, मोनिका डूमरा, मोहन गुर्जर, रवींद्र बबलू, सुखविंद्र सिंह, अशोक चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जगबीर सिंह रूलाखेड़ी, अमित शर्मा, गुरदीप सिंह, प्रवीण राणा, लक्ष्मण विनायक, गुलजार सिंह, परमजीत सिंह धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें