यमुनानगर। अंडरपास के अंदर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार पुराना हमीदा निवासी चंदन सिंह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
छोटी लाइन पंचायती गुरुद्वारा निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थापर टेलर पर सेल्समैन का काम करता है। उसके साथ पुराना हमीदा निवासी चंदन सिंह भी काम करता है। 24 अक्तूबर की रात चंदन छुट्टी कर अपने घर जा रहा था। जब वह यमुना गली के अंडरपास के अंदर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।