फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आरएमपी चिकित्सकों पर कार्रवाई से भड़का रोष

Mon, 09 Feb 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते आरएमपी डॉक्टर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। आरएमपी एवं अनुभवी चिकित्सक एसोसिएशन की ओर से रादौर में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरएमपी चिकित्सकों पर की कार्रवाई के किलाफ कड़ा रोष जताया गया।
एसोसिएशन के प्रधान डॉ. ऋषिपाल सैनी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी बिना ठोस कारणों के आरएमपी चिकित्सकों को लगातार निशाना बना रहे हैं, जिसे एसोसिएशन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि एसोसिएशन से जुड़ा कोई भी चिकित्सक नशा, लिंग जांच या किसी अन्य गंभीर अपराध में दोषी पाया जाता है, तो एसोसिएशन स्वयं उसके खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरएमपी चिकित्सक वर्षों से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जहां आज भी विशेषज्ञ डॉक्टरों और बड़े अस्पतालों की कमी है। ऐसे में आरएमपी चिकित्सकों पर कार्रवाई करने से ग्रामीण जनता को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि हरियाणा हेल्थ केयर वर्कर बोर्ड का गठन किया जाए और आरएमपी चिकित्सकों को प्राथमिक चिकित्सा देने का वैधानिक अधिकार दिया जाए, ताकि वे कानून के दायरे में रहकर अपनी सेवाएं दे सकें। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि आरएमपी चिकित्सकों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। बैठक में जरनैल सिंह कालिया, कुलदीप रामपुर, सुधीर कुमार, सेवाराम, गोपाल सैनी, मदन सैनी, दिनेश तिगरा, रामकुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, समय सिंह, संजीव तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें