फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक से एसीएम, सात जगह से बाइक चुराई

Mon, 03 Jun 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने एक ही दिन में एक ट्रक से एसीएम व जिले से सात बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने सभी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सौंधी मोहल्ला के गुरदेव सिंह ने बताया कि सहारनपुर मार्ग पर उसकी जीएस लॉजिस्टिक नाम से फर्म है। उसने बिलासपुर से लकड़ी लोड करके ट्रक को फर्म के सामने खड़ा किया था। रात को किसी ने ट्रक का एसीएम चोरी कर लिया। थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में विनय नगर कैंप निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसने अपनी बाइक सुबह जेएमआईटी काॅलेज के गेट के पास खड़ी की थी। काॅलेज से पेपर देकर वह दोपहर को बाहर आया तो वहां पर उसकी बाइक नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कोई पता नहीं चला।
उधर, करेहड़ा खुर्द निवासी रोहित ने बताया कि वह अपनी बाइक पर किसी काम से लाल द्वारा आया था। एक घंटा बाद वापस आया तो वहां से उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। वहीं तिलक नगर के मनजीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त अनुज की एक्टिवा लेकर किसी काम से भगत सिंह चौक के पास मीरा बाई बाजार में गया था। उसने एक्टिवा को बिजली कार्यालय के सामने खड़ा कर दिया। इसी दौरान किसी ने एक्टिवा को चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार पुराना हमीदा के अमित कुमार ने बताया कि उसका भाई विकास माइक्रो सोल्यूशन शिवाजी मार्केट प्यारा चौक पर नौकरी करता है। वह रोजाना उसकी बाइक पर काम पर जाता है। उसने बाइक को अपने कार्यालय के नीचे पार्किंग में खड़ी किया था। भाई काम खत्म करके वापस आया तो वहां पर बाइक नहीं थी।
विज्ञापन

उधर, थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में पोटली के देशराज ने बताया कि उसका लड़का विजय कुमार बाइक पर सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज में बाइक पर गया था। कॉलेज की पार्किंग से किसी ने बाइक चोरी कर ली। वहीं बरसान के अनिल कुमार की बाइक हरिपुर कांबोज से चोरी हो गई। जोगिंद्र नगर के सुमित चक्रवर्ती की बाइक जगाधरी कोर्ट के गेट नंबर चार के सामने से चोरी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें