यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने युवक को 47 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सेल के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को जगाधरी की शांति कॉलोनी से पकड़ा गया। आरोपी की पहचान शांति कॉलोनी निवासी दीपक सैनी उर्फ मोहित विक्रम सैनी के नाम से हुई। रिमांड में उससे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास होगा कि वह स्मैक किससे लाया था और किसे देना था। संवाद