फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यूपी से हेरोइन ला रहा आरोपी तस्कर काबू

Mon, 13 Jan 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यूपी के जिला सहारनपुर से यमुनानगर में नशे की तस्करी करने के आरोपी तस्कर को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 552 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि हेरोइन की सप्लाई यमुनानगर शहर में एक व्यक्ति को करनी थी। वहां से छोटी-छोटी मात्रा में आगे सप्लाई होनी थी।
डीएसपी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि सहारनपुर से यमुनानगर हेरोइन की तस्करी होनी है। इसके बाद टीम ने कलानौर नाके पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने नाके से ही आरोपी को काबू किया। इसकी पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी इमदाद के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। उसके पास से 552 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। डीएसपी ने बताया कि सदर थाना यमुनानगर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी, जिससे पता चलेगा की हेरोइन की सप्लाई यमुनानगर में कहां होनी थी। इसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें