फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमानत पर छूटा आरोपी फिर चोरी के मामले में काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने चोरी के 17 मामलों में जमानत पर एक सप्ताह पहले बाहर आए एक व्यक्ति को फिर से चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी बूड़िया चौक जगाधरी से वारदात के फिराक में घूमते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बूड़िया चौक के पास वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर जाकर वहां घूम रहे बूड़िया निवासी महेंद्र उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि आरोपी ने सात अक्तूबर को सिविल अस्पताल जगाधरी से बाइक चोरी की। आरोपी ने फिर नौ अक्तूबर को जगाधरी सिविल अस्पताल से बाइक चोरी की। उसी रात आरोपी ने अपने ही गांव में सूने पड़े घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें