यमुनानगर। निर्माणाधीन मकान से नकदी व मोबाइल चोरी करने के आरोपी को स्पेशल स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आजाद नगर निवासी मोहित के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी चोरी का मोबाइल बरामद कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। स्पेशल स्टाफ के प्रभारी अनिल राणा ने बताया कि पंजाब के जिला पटियाला के गांव सुरो निवासी सुखविंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि वह आटा चक्की पर काम करता है। चार अगस्त की रात वह मालिक के न्यू हमीदा स्थित निर्माणाधीन मकान में सो रहा था। इस दौरान नकदी व मोबाइल चोरी हो गया था। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया था। संवाद