रादौर। कार का शीशा तोड़कर ज्वेलरी व नकदी चुराने के आरोप में रादौर थाना पुलिस ने भगवानपुर निवासी रोहित उर्फ सेठा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। गांव रतनगढ़ निवासी नरेंद्र सिंह नेशिकायत दर्ज कराई थी कि वह सफल पैलेस रादौर में परिवार सहित आए थे। उन्होंने अपनी कार पैलेस के सामने खड़ी की थी। किसी अज्ञात ने उनकी कार का शीशा तोड़कर कार से लेडीज पर्स, ज्वेलरी व नकदी चुरा ली थी। थाना प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर पहले से चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। संवाद