यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय युवती ने युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती ने शिकायत में बताया कि गांव का ही हंसराज काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा है। वह 28 जून को बाड़े में जा रही थी। आरोपी पीछा करते हुए बाड़े में आ गया और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद