फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किराये के भवन से फिटिंग का सामान और तार चोरी

Mon, 17 Jun 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने गुलाटी अस्पताल के सामने स्थित एक भवन से फिटिंग का सामान और तार चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-44सी निवासी हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसबीआई बैंक में सरकारी इलेक्ट्रिक कामकाज का ठेकेदार है। गुलाटी अस्पताल यमुनानगर के सामने प्रथम तल पर एसबीआई लाइफ ने बिल्डिंग किराए पर ली हुई हैं। जिसमें उसकी देखरेख में इलेक्ट्रिक का काम चल रहा था। आठ जून को काम करवा कर ताला बंद करके वह चला गया था। चाबी बिल्डिंग मालिक को देकर गया था। 14 जून की दोपहर वह काम पर आया तो देखा कि एसी की फिटिंग और तार चोरी थी। चोर रात के समय सामने के दरवाजे के ऊपर से या खिड़कियों के रास्ते से अंदर घुसे। चोर यहां से फिटिंग का सामान और तार चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें