फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राइस मिल से धान के कट्टे चोरी करने का आरोपी बाइक समेत गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में धान चोरी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
साढौरा। अनाज मंडी से गांव राजपुर मार्ग पर स्थित हरियाणा राइस एंड जनरल मिल्स से धान के कट्टे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बाइक और चोरी किए गए धान के चार कट्टे भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान कस्बे के मोहल्ला कुम्हारघाटी निवासी अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


राइस मिल के मालिक इकबाल सिंह भाटिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मिल में धान के कट्टों के ढेर लगे हुए थे। कुछ धान से चावल तैयार कर लिया गया था, जबकि बाकी धान के कट्टों को बरसात से बचाने के लिए तिरपाल से ढक कर रखा गया था। मिल की चारदीवारी की ओर से करीब 40 कट्टे धान के गायब मिले। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें कुछ युवक धान के कट्टे चोरी करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को बाइक और चोरी किए गए चार कट्टों सहित गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें