यमुनानगर। जगाधरी स्थित मंडी से लकड़ी से भरी ट्राली चोरी करने के मामले में स्पेशल सेल की टीम ने व्यासपुर क्षेत्र के गांव स्वाबड़ी निवासी मेहताब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ट्राली, उसमें भरी लकड़ी और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में गांव डारपुर निवासी शराफत अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 27 दिसंबर को लकड़ी से लदी ट्राली मंडी में खड़ी कर घर चले गए थे। इस दौरान ट्राली चोरी हो गई थी। संवाद