यमुनानगर। पुलिस चौकी कलानौर की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध 24 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला सहारनपुर के गांव बहलोलपुर निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। संवाद