यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मानकपुर में फैक्टरी के कर्मचारी का पर्स व मोबाइल छीनने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहचान केसर नगर जगाधरी निवासी अमित उर्फ छोटन के नाम से हुई। आरोपी से छीना हुआ पर्स व मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि मच्छी बाजार जगाधरी निवासी हिमांशु ने शिकायत दर्ज करवाई कि 14 जून को वह मानकपुर फैक्टरी से अपने घर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से दो लड़के बाइक पर सवार होकर आए और उससे पर्स व मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद