स्पेशल सेल की टीम ने युवती से हाथापाई कर मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो युवक वारदात की फिराक में पश्चिमी नहर पुल बूड़िया के पास घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने दोनों युवकों को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान फतेहगढ़ निवासी विक्रम व बिजेंद्र के नाम से हुई। आरोपियों ने दो दिन पहले गांव फतेहपुर निवासी अंजली से मोबाइल छीना था। उस समय वह परवालो रोड बूड़िया के पास पहुंची तो बाइक पर सवार दोनों युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।