फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तहसील में व्यक्ति की जेब से पर्स चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी तहसील में ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने आए विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी इकबाल सिंह की जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस व 8500 रुपये थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इकबाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए तहसील जगाधरी में गया था। यहां वह लाइन में लगा हुआ था। फाइल की फीस देने के लिए जब वह जेब से पर्स निकालने लगा तो उसकी जेब में पर्स नहीं मिला। किसी ने उसकी जेब से पर्स चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें