सीआईए 2 की टीम ने पैदल जा रही युवती से मोबाइल झपटने के आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक भी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि जडोदी मोड़ के पास एक युवक बाइक पर सवार होकर वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान गुलाब नगर निवासी अमन कुमार के नाम से हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 11 सितंबर को अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर केसर नगर के पास पैदल जा रही युवती से मोबाइल छीन लिया था। आरोपी का साथी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।