फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 25 पीस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप नगर। थाना प्रताप नगर पुलिस ने गांव नागलपट्टी के पास से जंगल से खैर की लकड़ी गाड़ी में लोड करके बेचने के लिए जा रहे खैर तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान गाड़ी से खैर के 25 पीस बरामद हुई। जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एएसआई जगपाल सिंह ने बताया कि रात को वह टीम के साथ गश्त कर रहा था। इस दौरान उसे सूचना मिली थी कि गांव नागलपट्टी के पास खैर तस्कर जंगल से खैर की लकड़ी काटकर उसे गाड़ी में भरकर बचने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उसने टीम के साथ गांव नागलपट्टी के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें एक टाटा योद्धा गाड़ी आती दिखाई दी। जब उन्होंने गाड़ी को रोककर चेक किया तो उसमें खैर के 25 पीस भरे हुए थे। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। उसने खैर की लकड़ी को बरामद कर गाड़ी से गांव नागलपट्टी निवासी मासूम उर्फ छोटा को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें