फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: यौन उत्पीड़न का आरोपी बरी

Fri, 26 Sep 2025 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर

सार

अंबाला सिटी की पोक्सो विशेष अदालत ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी को बरी कर दिया। अदालत ने सबूतों के अभाव और मनमुटाव की आशंका के चलते यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी। पोक्सो की विशेष अदालत ने नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी को बरी करने का फैसला सुनाया है। ये फैसला वीरवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ मन पाल रमावत की अदालत ने सुनाया।
विज्ञापन

अंबाला सदर थाने में 14 दिसंबर 2024 को मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा की निवासी व वर्तमान में अंबाला शहर में रहने वाली महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से यौन उत्पीड़न होने की शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। महिला ने बताया था कि आरोपी उसके किराये के घर में दीवार फांदकर घुस आया और उसकी बेटी को पकड़कर बाथरूम में ले गया और उससे जबरदस्ती की।
वह जल्दबाजी में बाइक भी पीड़िता के घर के बाहर छोड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट में आरोपी पक्ष की तरफ से अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है और मनमुटाव के कारण पीड़िता की मां ने रंजिशन केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें