फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिना डॉक्टर अस्पताल संचालन का आरोप, दो पर केस दर्ज

Sat, 04 Jan 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी मटका चौक पर बिना डॉक्टर के अस्पताल संचालन करने का मामला सामने आया है। सीएम विंडो पर शिकायत होने के बाद सिविल सर्जन द्वारा इस मामले की जांच की गई। जांच के बाद संचालक समेत दो के खिलाफ सेक्टर 17 हुडा जगाधरी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 जगाधरी निवासी राकेश ने सीएम विंडो पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि जगाधरी मटका चौक पर बिना किसी डॉक्टर के एक अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। जहां पर स्टाफ की ओर से ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वह बिना किसी डॉक्टर की देखरेख में मरीजों को भर्ती कर जान को जोखिम डाल रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल में कुछ लोग दो मुंह वाले सांप की तस्करी की भी बात करते हैं। शिकायत के बाद सिविल सर्जन ने इस मामले की जांच की। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र एसपी को लिखा। इसके बाद थाना सेक्टर-17 हुृडा जगाधरी में संचालक दिनेश व राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें