फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 24 Mar 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने खजूरी निवासी सुरेंद्र उर्फ काला पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इससे पहले आरोपी ने महिला के क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेकर पहले कार ली और इसके बाद मकान की रजिस्ट्री गिरवी रखकर दो लाख रुपये का लोन लिया। लोन की किस्त न भरने की शिकायत करने पर आरोपी ने महिला से शादी करने के लिए मना कर दिया और धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खजूरी निवासी सुरेंद्र उर्फ काला ड्राइवरी व फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी आरोपी से कई साल से जान पहचान है। जान पहचान के कारण आरोपी ने मजबूरी बताकर पिछले साल उसके क्रेडिट कार्ड पर दो लाख रुपये का ऋण लेकर कार ली थी। आरोपी ने उसे कहा था कि वह उसकी समय पर किस्त देता रहेगा। इसके बाद आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड पर डेढ़ लाख रुपये का कैमरा, वाशिंग मशीन व इनवर्टर ले लिया। आरोपी ने उसकी एक भी किस्त नहीं भरी। जिससे कंपनी के लोग उसे परेशान करने लगे। किस्त न भरने पर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो आरोपी ने ऋण उतारने के लिए उससे मकान की रजिस्ट्री पर लोन लेकर पहले लिया लोन उतारने की बात कही। उसने आरोपी की बातों में आकर मकान की रजिस्ट्री भी उसे दे दी। उस पर आरोपी ने फरवरी माह में दो लाख रुपये का लोन लिया। एक दिन आरोपी ने उसे कहा कि उनकी शादी को नौ साल हो गए है, लेकिन उसकी पत्नी के पास कोई बच्चा नहीं है। इसलिए वह उसे तलाक देकर उससे शादी करेगा। वह आरोपी के झांसे में आ गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उससे गलत काम किया। जिसकी वजह से वह अब दो माह की गर्भवती है। उसके पास किस्त भरने के लिए कंपनी से फोन आया तो उसे पता चला कि आरोपी ने रजिस्ट्री पर लिए दो लाख का पुराना लोन चुकता नहीं किया। जब उसने आरोपी को फोन किया तो उसने कहा कि वह अभी उत्तर प्रदेश में है, आकर लोन भर देगा। इसके बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। वापस आने पर जब उसने आरोपी से रजिस्ट्री पर लिए दो लाख रुपये के लोन का हिसाब मांगा तो आरोपी ने उससे गाली गलौज की और शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने उसका लोन भी चुकता नहीं किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना शहर जगाधरी प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा का कहना है कि आरोपी सुरेंद्र उर्फ काला पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें