यमुनानगर। थाना छप्पर पुलिस की टीम ने मारपीट मामले के आरोपी गांव खेड़ा ब्राह्मण निवासी गुरसेवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सुमित कांबोज ने बताया कि गुरसेवक पर व्यासपुर थाने में 12 अक्तूबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। गुरसेवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। अब गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक आरोपी पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद