फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना फर्कपुर पुलिस टीम ने 10 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में 50 वर्षीय अधेड़ गुड्डू साहनी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रबंधक जनक राज ने बताया कि थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह पत्नी के साथ फैक्ट्री में काम करने के लिए गया था। घर पर तीन बच्चे थे। तीनों बच्चे उसके पास फैक्ट्री आ गए। 10 वर्षीय बेटी सहमी व घबराई हुई थी। बेटी ने रोते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले गुड्डू ने उसके साथ गलत काम किया है। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें