फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साली से छेड़खानी का आरोपी काबू

Sun, 26 Oct 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नाबालिग साली से छेड़खानी के आरोपी जीजा काे महिला थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रबंधक शीलावंती ने बताया कि थाना क्षेत्र की महिला ने शिकायत दी थी कि बड़ी बेटी की शादी 2023 में कुरुक्षेत्र के सुमित कुमार से की थी। झगड़े के कारण बेटी मायके रहती है। उनकी एक 13 साल की छोटी बेटी भी है, जिसकी फोटो के साथ सुमित ने अश्लील फोटो जोड़कर उसके मोबाइल पर भेज दिए। साथ ही गंदी वाइस रिकार्डिंग भी भेजी। जब बेटी से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि जीजा सुमित घर आता था तो उससे छेड़खानी करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें