यमुनानगर। थाना गांधीनगर पुलिस की टीम ने सट्टे की खाईवाली करते युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6320 रुपये बरामद किए। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रबंधक जगबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि विकास नगर में सरेआम सट्टा खाईवाली की जा रही है। टीम ने मौके से कैंप के वीना नगर निवासी पुरुषोत्तम को सट्टे की खाईवाली करते रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे 6320 रुपये बरामद हुए। संवाद