यमुनानगर। जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि गांव का ही निवासी आरोपी मासूम नाम का युवक उनकी 17 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। बेटी 14 सितंबर को गली से जा रही थी, तब युवक ने उसे अपने घर के कमरे में खींच लिया और छेड़खानी कर बेटी के साथ वीडियो बनाई। शोर मचाने पर आरोपी बेटी को कमरे में बंद कर भाग गया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बेटी को बाहर निकाला। संवाद