फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अश्लील वीडियो बनाने और पीटने के आरोप

Thu, 23 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी विधवा महिला ने पड़ोसी पर उसकी अश्लील वीडियो बनाने व घर में घुसकर बेटे की पिटाई करने के आरोप लगाए हैं। महिला बुधवार को एसपी निवास पर बच्चों संग पहुंची और शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
शिकायत में महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद वह चार बच्चों संग शहर की एक कॉलोनी में रहती है। महिला का आरोप है कि पड़ोस में रह रहा युवक उसे बाथरूम में नहाते हुए देखता है और वीडियो बनाता है। इस बारे में हमीदा चौकी पुलिस को शिकायत दी थी, पर कार्रवाई नहीं हुई। 17 अक्तूबर को जब वह काम से घर लौटी तो देखा कि 10 साल का बेटा कृश बेसुध हालत में फर्श पर खून से लथपथ पड़ा है।
विज्ञापन

पूछने पर बेटे ने बताया कि पड़ोस के युवक ने गली में खेलने पर उसकी पिटाई की है। इस बारे में भी हमीदा चौकी पुलिस को बताया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि 20 अक्तूबर की रात 10 बजे पड़ोसी युवक ने उनके बेटे अमन, कमल, पारस व कृष पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उससे बेटों को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान बेटे हमन का फोन व 48 हजार नकदी भरा थैला भी पड़ोसी युवक लेकर भाग गया। इस बार भी शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस कारण एसपी को शिकायत देने पहुंची। इसमें पड़ोसी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें