रादौर। ज्योतिबा फुले राजकीय कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिटी अस्पताल रादौर से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका राठी व दंत सर्जन डॉ. विभूति ने स्वच्छता के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। डॉ. मोनिका राठी ने मासिक धर्म के बारे में भ्रांतियों का निवारण किया। डॉ. विभूति ने नियमित दंत जांच व अच्छे मौखिक स्वास्थ्य का महत्व बताया। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी ममता रानी ने बताया कि छात्राओं ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपने संदेह दूर किए। इस मौके पर प्रो. रितु, डॉ. ललिता शर्मा, सुनीता आदि मौजूद रहे। संवाद