यमुनानगर। थाना छछरौली के अंतर्गत एक गांव से युवती को अगवा करने के आरोप में व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एक युवक को नामजद कर युवती व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि 16 जुलाई की सुबह 18 वर्षीय भतीजी को गांव मानकपुर का रोहित खान बहला फुसला कर ले गया।तलाश करने पर भी भतीजी का पता नहीं लग पाया है, तब शिकायत पुलिस को दी। संवाद