यमुनानगर। एक युवक शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा। कई बार उसके साथ संबंध बनाए। अब दूसरी युवती से शादी कर रहा है। जब इसक विरोध किया तो युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने थाने पर पहुंचकर युवती की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंड़ीगढ़ की 22 वर्षीय युवती ने फर्कपुर थाने में एक शिकायत दी। आरोप है कि वह वह पांच साल से यमुनानगर के निवासी युवक अभिषेक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है। अभिषेक ने उससे शादी करने का वादा किया था और वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा है। इसी बीच अभिषेक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके पता चला कि अभिषेक अब दूसरी युवती से शादी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने परिजनों से बात की तो उन्होंने ने भी फोन पर ही जान से मारने की धमकी दी और वीडियो फोटो वायरल करने की बात कही। युवती के शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला एएसआई को इसकी जांच सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।