यमुनानगर/रादौर। शामली-अंबाला एक्सप्रेस-वे निर्माण कर रही कंपनी का कंट्रोल पैनल यूनिट चोरी हो गया। पुलिस ने कंपनी के अधिकारी की शिकायत में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के अयोध्या निवासी प्रिंस तिवारी ने बताया कि वह एप्को इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी है।
कंपनी की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत शामली-अंबाला एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 25 सितंबर को उनकी कर्व मशीन से चैनल नंबर 60060 पर शाम तक कंक्रीट कार्य किया गया था। कार्य उपरांत मशीन को वहीं खड़ा किया गया था, पर 26 सितंबर की सुबह मशीन ऑपरेटर मौके पर पहुंचा तो मशीन का कंट्रोल पैनल यूनिट उसमें नहीं था। इसकी आसपास काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं लगा। कंट्रोल पैनल यूनिट चोरी होने से कंपनी को तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
-