फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंप निवासी नेहा ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मायके से दहेज में दो लाख रुपये लेकर न आने पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने नेहा की शिकायत पर उसके पति समेत अन्य पर केस दर्ज किया है।
नेहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी बराड़ा निवासी मगन गुलाटी के साथ वर्ष 2022 में हुई। आरोप है कि शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उस पर दो लाख रुपये मायके से लेकर आने का दबाव बनाया गया। शादी में दिए जेवरात व सामान को घटिया बताकर उसे ताने दिए जाते। कुछ दिन बाद ससुराल में मां व बहन आई और उन्होंने 20 हजार रुपये सास व ससुर को दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कहा कि उन्हें दो लाख रुपये चाहिए। आरोप है कि मां व बहन के सामने ही उसे पीटा। कई बार पंचायत हुई लेकिन आरोपी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। बाद में मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब पति विदेश भागने की फिराक में है। शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने नेहा के पति मगन, देवर गगन गुलाटी, सास शशि बाला, ससुर जगदीश गुलाटी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पति और सास पर केस दर्ज

यमुनानगर। विकास नगर निवासी निधि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में पंचकूला निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके पति व सास निर्मला उससे कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पति दिल्ली में बैंक में कार्यरत था। वह करनाल में बैंक में नौकरी करती है। आरोपी ने अपनी बदली करनाल में करा ली। आरोप है कि ससुराल वालों ने पति पर दबाव देकर उसकी पंचकूला में बदली करा दी। उसने किसी तरह से अपना तबादला पंचकूला कराया लेकिन वहां पर भी पति ने साथ नहीं रखा। वह अक्सर मारपीट करता था। सास ने भी मारपीट की। बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें