फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व छात्राओं ने साझा किए कॉलेज के अनुभव

Mon, 01 Jul 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में आईक्यूएसी की ओर से पूर्व छात्रा मिलन समारोह करवाया गया। कार्यक्रम वीनू गोयल व रिंपी कोहली की देखरेख में करवाया गया। इस दौरान पूर्व छात्राओं ने कॉलेज के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में काॅलेज की पूर्व छात्रा एवं महाराजा अग्रसेन कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. करुणा मुख्यातिथि रहीं। विशिष्ट अतिथि कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं मिस पॉपुलर ऑफ जयपुर की प्रोजेक्ट मैनेजर वर्षा वर्मा रहीं। प्राचार्या करुणा ने कहा कि हिंदू गर्ल्स कॉलेज व उनकी प्राध्यापिकाओं के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंची हैं।
विज्ञापन

समारोह हिंदू कॉलेज की प्राचार्या मोनिका खुराना, संयोजिका सीमा गुप्ता व सह संयोजिका अनुपमा गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। मोनिका खुराना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थी जीवन की मधुर स्मृतियों को याद कर मन प्रफुल्लित होने के साथ ही नई ताजगी का एहसास करता है। अपने पूर्व शिक्षण संस्थान में चहल कदमी करना, पूर्व शिक्षकों व मित्रों से मिलने का आनंद शब्दों में बताया नहीं जा सकता है।
पूर्व छात्रा नरेंद्र, मीनाक्षी, प्रिया, मीनू, हिशिमा, तमन्ना, कनिष्का ने काॅलेज के सहयोग की प्रशंसा की। वहीं पिछले पांच दशकों पूर्व के छात्राओं ने सम्मेलन में संबंधों को ताजगी देने के साथ ही संस्थान के विकास संबंधित विचार किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए व कई खेल खेले। सम्मेलन में करीब 50 पूर्व छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान काॅलेज प्रबंधक समिति प्रधान राकेश मोहन ने सभी पूर्व छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्राओं के आने से कॉलेज की गरिमा बढ़ी है और इससे पढ़ रही छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और मार्गदर्शन मिलेगा। सम्मेलन में शारदा गुप्ता, डाॅ. सोनिया, निधि, ऋतु, स्वाति गेरा सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें