यमुनानगर। गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में जोगिंद्र नगर निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। गांधी नगर थाना प्रभारी विशाल ने बताया की क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11 अगस्त को बिना बताए घर से चली गई थी। पुलिस ने नाबालिग को दिल्ली से बरामद कर लिया। जांच में अमन कुमार की संलिप्तता सामने आने पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। संवाद