फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक से 25 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने चांदपुर अंडरपास के पास कुलदीप नगर मार्केट में एक ट्रक से 25 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद कर कुलदीप नगर निवासी बलविंद्र सिंह और गांव गधोला निवासी अमरजीत को गिरफ्तार किया है। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक की तलाशी ली। नायब तहसीलदार रादौर अनिल कुमार की मौजूदगी में तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ। एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज ने बताया की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान से डोडा चूरा पोस्त लेकर आए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर राजस्थान में पहले भी एनडीपीएस का एक-एक मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें