फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी के बाद युवती का धर्मांतरण कराने का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। मानकपुर से समुदाय विशेष के लड़के की ओर से लड़की के अपहरण के मामले में पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों ने छछरौली में पंचायत की। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने शादी कर लड़की का धर्म परिवर्तन करा दिया है। लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने थाना छछरौली प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि उन्हें लड़की से मिलवाया जाए। थाना प्रभारी ने कानून के दायरे में रहते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने बताया कि मानकपुर गांव से एक समुदाय विशेष का युवक दलित समाज की लड़की को अगवा कर ले गया था। मामले में पहले भी ग्रामीण व समाज के लोग इकट्ठा होकर छछरौली थाने पहुंचे थे। वहां पर थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन व लड़की की जल्द बरामदगी कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस से सूचना मिली की लड़की ने कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों सेफ हाउस में हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया गया है। जिससे यह मामला लव जिहाद का बन रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यह पूरा प्रकरण सुनियोजित तरीके से किया गया है।
इसमें दलित समाज की युवती का धर्मांतरण किया गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब वह थाना छछरौली में अपनी बात लेकर पहुंचे तो वहां पर उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है। उनका कहना है कि पुलिस की कार्रवाई सही नहीं है जिसको लेकर गांव व समाज में पूरी तरह से रोष है।
विज्ञापन

लड़की से मिल सकते हैं माता-पिता : थाना प्रभारी

थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि इस मामले में कानून के दायरे में पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। लड़की की काउंसलिंग कराई जा रही है। मामले की जांच सभी पहलुओं को देखते हुए आगे बढ़ रही है। लड़की से सिर्फ उसके माता-पिता मिल सकते हैं। पुलिस पर दुर्व्यवहार करने का आरोप झूठा है। सभी ग्रामीणों की बात सुनी गई है। किसी के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें