फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों से लाखों ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कृषि क्रेडिट कार्ड के लोन की रकम का सेटलमेंट कराने के नाम पर 10 किसानों से 10.79 लाख रुपये ठगने के आरोपी आजाद नगर निवासी रोहण को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब नेशनल बैंक शाखा रणजीतपुर में आउटसोर्स पर रिकवरी एजेंट का कार्य करता था। मामले में अभी आरोपी के साथी संगीता व राजेश की गिरफ्तारी बाकी है। बिलासपुर थाना पुलिस ने 28 जुलाई को तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपी रोहण से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जल्द अन्य आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। बिलासपुर के पानीवाला गांव निवासी मलखान, लाल सिंह, सीता देवी, शकीला, असरी, सवाबड़ी गांव निवासी वाजिद हसन, भांगवाली गांव निवासी कर्ण, अलीशेरपुर माजरा गांव निवासी लच्छमी चंद व रामपुर गेंडा निवासी सिंग राम व दयालो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका पंजाब नेशनल बैंक शाखा रणजीतपुर में खाता है। वहीं उत्तमवाला निवासी बलविंद्र कुमार का खाता सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक रसूलपुर में खाता है, जो पंजाब नेशनल बैंक का ही उपक्रम है। उन सभी ने खेती की जमीन पर बैंक से कृषि क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। वे बैंक से लिए गए कृषि क्रेडिट कार्ड की रकम को समय पर नहीं चुका सके।
अप्रैल 2023 में आजाद नगर निवासी रोहण नंदा, संगीता व राजेश उनके घर पर आए और कहने लगे कि वह बैंक की ओर से सेटलमेंट अधिकारी हैं। बैंक में योजना आई हुई है। जिसके तहत लोन की रकम बिना ब्याज सहित अदा कर सकते हो। लिमिट की क्लीयरेंस कराने की भी आरोपियों ने पूरी जिम्मेदारी ली थी। साथ ही कहा कि उनके बैंक में अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध हैं। यदि लोन का सेटलमेंट नहीं कराया तो बैंक जमीन की कुर्की कर वसूली कर लेगा। वह उनकी बातों में आ गए। आरोपियों ने उन्हें पंजाब नेशनल बैंक में बुलाया। जहां बैंक मैनेजर से उनकी बात कराई। जिसके बाद आरोपियों ने लिमिट का भुगतान कराने के लिए प्रति लिमिट 30 हजार रुपये मांगे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें