फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तमंचे की खरीद-फरोख्त के आरोपी धरे

Mon, 10 Mar 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को काबू किया। पूछताछ में उसने दो अन्य लोगों के नाम बताए, जो तमंचे बेचने काम करते हैं। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता के मुताबिक रादौर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी घेसपुर निवासी बलजीत सिंह उर्फ बल्लू के पास तमंचा है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर उसे तमंचे के साथ काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह तमंचा पलाका निवासी जतिन उर्फ अतुल से खरीदा था। पुलिस ने जतिन को भी काबू कर पूछताछ की। उसने बताया कि तमंचा गांव बापौली निवासी जगदीश से खरीदा था। पुलिस ने जगदीश को भी काबू कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें