फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, दुष्कर्म करने और रुपये ऐंठने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। एक महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत छछरौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोसी युवक राजू ने उसकी एक दिन छिपकर अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोप है कि इस वीडियो के आधार पर आरोपी उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। इस वीडियो के आधार पर आरोपी युवक ने उससे कई बार रुपये लिए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कई बार छेड़खानी की।
महिला का आरोप है कि एक दिन आरोपी युवक ने उसको जबरदस्ती जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की। तबीयत खराब होने पर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। महिला के बयान पर थाना छछरौली में आरोपी राजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छछरौली थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि युवक राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें