फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नर्स को ब्लैकमेल करने का आरोप, आरोपी नामजद

Wed, 06 Sep 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक नर्स ने अपने पड़ोसी संदीप गौतम पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उसके पास गलत संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। नर्स के पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फर्कपुर थाना पुलिस ने आरोपी पर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती है। वर्ष 2021 में उसे हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसकी पत्नी कुछ दिन के लिए अपने मायके उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जाकर रहने लगी थी। यहीं पर एक निजी अस्पताल में उसकी पत्नी नौकरी करने लगी।
विज्ञापन

उसकी पत्नी के मायके में पड़ोस में रहने वाला संदीप गौतम भी उसी अस्पताल में नौकरी करता था। यहां पर उनके बीच बातचीत हुई। आरोपी ने उसे केस से निकलवाने का उसकी पत्नी को झांसा दिया। उसकी पत्नी आरोपी संदीप गौतम की बातों में आ गई। बातों में बहला कर आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ गलत काम किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली।
विज्ञापन

दो मार्च को अदालत ने उसे हत्या के केस से बरी कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी वापस आ गई। आरोप है कि अब भी आरोपी उनकी पत्नी को परेशान कर रहा है। उसकी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। अश्लील मैसेज उसके पास भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी कमला रानी का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें