यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी के आरोपी व खरीदार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कलानौर बॉर्डर आरोपी को पकड़ा गाय. जांच में पाया कि उनके पास चोरी की बाइक है। आरोपी ने अपनी पहचान थाना साढौरा क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी साहिल के रूप में बताई। आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक अपने गांव के अंकित कुमार से खरीदी थी। इसके बाद अंकित को भी गिरफ्तार किया गया। अंकित ने यह बाइक दो जुलाई को साढौरा से चोरी की थी। संवाद