फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज में कार न मिलने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में कार ने मिलने पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। गांधी नगर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैंप की रणजीत कॉलोनी निवासी प्रीति कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी बिहार के सासाराम निवासी रोशन लाल चौरसिया से अप्रैल 2019 में शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर एक दिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला के पति रोशन लाल, ससुर अशोक कुमार, जेठ गोविंद, जेठानी सोनाक्षी, ननद रिंकी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें