फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिटाई करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी की पुलिस टीम ने पिटाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खारवन निवासी मयंक के तौर पर हुई है। आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि खारवन निवासी राकेश कुमार ने शिकायत दर्ज थी करवाई कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था तो पड़ोस में रहने वाली बलविंद्र कौर तथा उसके लड़के मयंक ने बिना कारण के उसके साथ मारपीट की तथा लोहे की रोड सिर पर मारी। टीम ने कार्रवाई करते हुए बलविंद्र कौर को गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके बेटे मयंक को भी अब काबू किया है। संवाद
विज्ञापन

छेड़खानी करने का आरोपी पकड़ा

यमुनानगर। नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के दो आरोपियों को पंचतीर्थी पुलिस चौकी ने काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव जटहेड़ी निवासी शुभम व व लवकुश के तौर पर हुई है। आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका लड़का व लड़की दोनों बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद जब दोनों बच्चे स्कूल से घर से जा रहे थे। स्कूल से कुछ दूरी पर उसकी नाबालिग लड़की का कुछ लड़कों ने रास्ता रोक कर उससे छेड़खानी की। जब बेटा अपनी बहन को छुड़वाने लगा तो आरोपियों उसकी पिटाई कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें