फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टायर की कीमत के विवाद में दुकान में तोड़फोड़

Thu, 20 Nov 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दुकान में की गई तोड़फोड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा की कार मार्केट में टायर के रेट को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर युवकों ने अपने अन्य 10 से 15 साथियों को बुलाकर मारपीट कर दुकानदार, उसका भाई और पिता को घायल कर दिया। यहां तक युवकों ने दुकान पर लगे शीशे को भी तोड़ डाला। युवकों द्वारा इस तरह से डंडों से हमला करता देख अन्य कोई दुकानदार भी नजदीक नहीं आए। केवल दूर से ही देखते रहे। बाद में युवकों के जाने के बाद आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे।
हमले में घायल दुकानदार अभिषेक ने बताया कि उनका टायरों इत्यादि का काम है। इसी दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसे टायर के रेट को लेकर बहस करनी शुरू कर दी। इस पर युवकों उनके साथ गाली-ग्लौज करनी शुरू कर दी। और एक युवक ने इसी बीच अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। युवकों ने उसके भाई रमनीश और बीच-बचाव करने आए पिता पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसी बीच किसी ने डायल-112 को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल भी कराया गया। पुलिस का कहना है घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुकान में की गई तोड़फोड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें