यमुनानगर। शहर की बैंक कॉलोनी में लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की। गांधीनगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में अजय कुमार ने 19 सितंबर को वह दुकान पर था। इस दौरान कॉलोनी का सतबीर राणा, विशाल अपने दो अन्य साथियों के साथ दुकान में घुस गए और उसके साथ बहस करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दुकान में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सतबीर राणा व विशाल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद