फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरदेव सिंह बने कार्यवाहक सरपंच

Mon, 22 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। हवेली गांव के वार्ड पांच के पंच गुरदेव सिंह को कार्यवाहक सरपंच चुना गया है। हवेली गांव के सरपंच रणजीत सिंह को फर्जी प्रमाणपत्र मामले में कुछ दिन पहले डीसी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया था। बीडीपीओ आस्था गर्ग ने बताया कि कार्यवाहक सरपंच चुनने के लिए हुई बैठक में पंचायत के आठ में से छह सदस्य मौजूद रहे। इन्होंने सर्वसम्मति से गुरदेव सिंह को कार्यवाहक सरपंच चुना। पंचायत का रिकॉर्ड, चल व अचल-संपत्ति रणजीत सिंह के कब्जे में है, वह तुरंत बहुमत वाले पंच को सौंपने के आदेश जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें