फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाई पर हमला करने का आरोपी काबू

Sat, 03 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। थाना सदर जगाधरी की पुलिस टीम ने सगे भाई पर हमला करने के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि तारनवाला निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह आईटीबीपी में नौकरी करता है। वह 27 अप्रैल को अपने परिवार के साथ मनाली घूमने के बाद घर लौटा था। इस दौरान सगे भाई संदीप कुमार उर्फ टोनी ने जमीन के विवाद में उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें